उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया डलहौजी प्रस्तावित बस अड्डा स्थल का निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने दो दिवसीय चंबा प्रवास के पहले दिन बनीखेत पहुंचने पर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके उपरांत उन्होंने डलहौजी में प्रस्तावित बस अड्डा स्थल का निरीक्षण कर निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डलहौजी प्रदेश का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। यहां आधुनिक बस अड्डे के निर्माण से स्थानीय लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना को शीघ्र आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री आशा कुमारी, जिला परिषद अध्यक्ष रेखा कुमारी, भलेई माता मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल ठाकुर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया, एसडीएम अनिल भारद्वाज, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. भारद्वाज, एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा, तहसीलदार रमेश चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close