हिमाचल पुलिस के 13 अराजपत्रित अधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर मिलेगा मानद उच्च पद

हिमाचल पुलिस के 13 अराजपत्रित अधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर मिलेगा मानद उच्च पद

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणा की अनुपालना में हिमाचल प्रदेश पुलिस के 13 पात्र अराजपत्रित अधिकारियों, उप-निरीक्षकों, सहायक उप-निरीक्षकों तथा मुख्य आरक्षकों को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन अगले उच्च पद का मानद रैंक प्रदान किया जा रहा है।
राज्य पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां जानकारी दी कि जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में आयोजित राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के सभी पात्र अराजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी समर्पित, अनुशासित और सराहनीय सेवाओं के सम्मान में सेवानिवृत्ति के दिन एक मानद उच्च पद प्रदान किया जाएगा।
इसी व्यवस्था के अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग समिति ने पात्र अधिकारियों के सेवा अभिलेखों का परीक्षण किया तथा प्रथम चरण में 13 अधिकारियों को मानद उच्च पद प्रदान करने की संस्तुति की।
उन्होंने बताया कि विभाग इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री आभार व्यक्त करता है। यह कदम पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए गौरव का विषय है। राज्य सरकार की यह पहल यह स्पष्ट संदेश देती है कि कठिन परिस्थितियों में प्रदेश की शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले प्रत्येक समर्पित पुलिस कर्मी की सेवा को सरकार सम्मानित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close