घणाहट्टी में आयुष हॉस्पिटल का विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न, 51 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ – अब प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिव्ययोग रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट की इकाई आयुष हॉस्पिटल, न्यू टूटू, शिमला द्वारा रविवार को घणाहट्टी (शिमला) में एक विशाल निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं रोग जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारम्भ घणाहट्टी पंचायत के माननीय प्रधान श्री रोशन लाल ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह स्वास्थ्य शिविर उनके विशेष प्रयास, प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजित किया गया, जिसकी स्थानीय लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। शिविर में क्षेत्र के 51 लोगों ने स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श तथा आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में पहुंचे लोगों की विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। इनमें मुख्य रूप से मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर/हाइपरटेंशन), थायरॉइड विकार, अस्थमा, मोटापा, गठिया एवं जोड़ों का दर्द, कमर एवं गर्दन दर्द, एंग्जायटी (चिंता), डिप्रेशन (अवसाद), पाचन संबंधी विकार, गैस, कब्ज, कमजोरी, महिलाओं की सामान्य स्वास्थ्य समस्याएं तथा बुजुर्गों में होने वाली विभिन्न बीमारियों से संबंधित मरीज शामिल रहे। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि आज के समय में अधिकांश बीमारियां बदलती जीवनशैली, तनाव, अनियमित दिनचर्या, गलत खान-पान तथा शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण तेजी से बढ़ रही हैं।

इस अवसर पर घणाहट्टी पंचायत के प्रधान श्री रोशन लाल ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि आयुष हॉस्पिटल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना अत्यंत सराहनीय एवं जनहितकारी पहल है। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच

कार्यक्रम के अंत में आयुष हॉस्पिटल प्रबंधन ने घणाहट्टी पंचायत के प्रधान श्री रोशन लाल ठाकुर, पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय ग्रामीणों, शिविर में पहुंचे सभी मरीजों, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वयंसेवकों एवं समस्त सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close