जनजातीय विकास मंत्री ने सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज लाहौल-स्पीति जिला के करूनाला में एक सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक सन्देश में जनजातीय शिक्षा मंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यन्त दुःखद है। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।
उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत की आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
GIPHY App Key not set. Please check settings