हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद की पांवटा शाखा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य पीएम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब के खंड परियोजना अधिकारी शिक्षा खंड पांवटा और प्रधानाचार्य  मुंशी राम वर्मा द्वारा की गई। भारत विकास परिषद पांवटा शाखा से अरुण शर्मा, डॉ. भूपेश धीमान, हेमंत जैन और रजनीश शर्मा ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में भारत माता वंदन और द्वीप प्रज्वलन से शुरुआत हुई।

अरुण शर्मा ने भारत विकास परिषद और गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के महत्व के बारे में जानकारी दी। डॉ. भूपेश धीमान ने छात्राओं को भारतीय संस्कार, परंपराओं और गुरु-शिष्य संबंधों के बारे में बताया। विद्यालय की तीन प्रतिभाशाली छात्राओं मीनाक्षी, तारुषि और स्मृति को प्रशस्ति वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता कांता शर्मा को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में पूनम खंतवाल ने सभी का धन्यवाद किया। विद्यालय परिवार के सभी सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।