मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की

हिमवंती मीडिया/शिमला 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चौड़ा मैदान शिमला में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर एक दूरदर्शी नेता और महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समानता, न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान निर्माण के दौरान डॉ. अंबेडकर ने सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित किए और देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में बहुमूल्य योगदान दिया।उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, जिन्होंने सामाजिक सद्भाव और समानता को बढ़ावा दिया।

उन्होंने शिक्षा को एक ऐसा शक्तिशाली माध्यम माना, जिससे हर नागरिक को सशक्त बनाकर एक समानतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने अपने पूरे जीवन में समाज के पिछड़े वर्गों और गरीबों के कल्याण के लिए कार्य किया। मुख्यमंत्री ने सभी से डॉ. अंबेडकर के आदर्शों और मूल्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘समानता के शिल्पकार’ के रूप में डॉ. अंबेडकर के स्मारक का अनावरण भी किया और कहा कि उनकी विरासत आज भी देश को एक प्रगतिशील और समावेशी भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करती है। इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close