पांवटा साहिब: पानी की सप्लाई में बड़ी लापरवाही, पाइपलाइन से निकला मरा हुआ सांप, लोगों में रोष…

पांवटा साहिब: पानी की सप्लाई में बड़ी लापरवाही, पाइपलाइन से निकला मरा हुआ सांप, लोगों में रोष…

 

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की डोबरी-सालवाला पंचायत में आईपीएच (जल शक्ति) विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार विभाग की पाइपलाइन से सालवाला, अम्बिवाला और पुरूवाला गांवों के दर्जनों घरों में पेयजल सप्लाई की जाती है।

लेकिन हाल ही में इसी पाइपलाइन से एक मरा हुआ सांप निकलने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

सालवाला के उपप्रधान विनोद चौधरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना के कारण लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है। उन्होंने कहा कि दूषित पानी की वजह से कई लोगों को एलर्जी सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी होने लगी हैं, जो बेहद चिंताजनक है।

स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पाइपलाइन की नियमित सफाई और रखरखाव नहीं किया जा रहा है, जिससे ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए और जल्द से जल्द साफ व सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाया जाए।

वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों में विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो लोग आंदोलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close