हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा में क्लस्टर मीट पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं की सानिया ने पक्ष में और कक्षा आठवीं की हिमानी ने विपक्ष में अपने विचार प्रखरता से प्रस्तुत किए। निर्णायकों ने दोनों छात्राओं की प्रस्तुति को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए प्रथम स्थान प्रदान किया।

मोबाइल एक घातक हथियार” विषय पर आयोजित वाद-विवाद में हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों जिया और अनिकेत ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। नशा निवारण एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर बनाए गए दो पोस्टर शरद महोत्सव की प्रदर्शनी हेतु चयनित किए गए हैं। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए दो वैज्ञानिक सक्रिय आविष्कृत प्रकल्प यमुना शरद महोत्सव की प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए जाएंगे। विद्यालय की निर्देशिका पूनम गोयल और प्रधानाचार्य आशु शर्मा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी राज्य स्तरीय शरद महोत्सव में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।