हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से निःशुल्क कान, नाक और गला जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर फोर्टिस अस्पताल मोहाली के सहयोग से रोटरी क्लब पांवटा साहिब, रोटरी सखी पांवटा साहिब, तथा इनर व्हील क्लब पांवटा साहिब के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। शिविर में कान, नाक और गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुलदीप ठाकुर ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श व उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की। शिविर में लगभग 50 से अधिक लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं की जांच करवाई और इस पहल की सराहना की।
यह शिविर (शनिवार) को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक ज्ञानचंद गोयल धर्मशाला भवन तारुवाला में आयोजित किया गया। इस मौके पर रोटरी क्लब पांवटा साहिब के अरुण गोयल, डॉ. सबलोक, अरुण शर्मा, महेश खुराना, मिस्टर धीमान, किशोर आनंद, नरेंद्र पाल सिंह नारंग, नीतू नारंग, सुनीता शर्मा, अरविंद मरवा, कमलजीत चढ़ा, शांति स्वरूप, राखी डांग, अतुल अग्रवाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे। रोटरी सखी पांवटा साहिब की अंजलि सिंगला भी उपस्थित रहीं। इसके साथ ही इनर व्हील क्लब की रितु गुप्ता, शैली अग्रवाल, सुनीता शर्मा, रितु गुप्ता, रश्मि गुप्ता, चारुल गोयल, सुमन गुप्ता सहित अन्य महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। आयोजकों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है, ताकि समय रहते बीमारियों का पता लगाकर उचित उपचार किया जा सके।
