हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब की होनहार बेटी दीप्ति सहगल ने क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें “भारत भूषण सम्मान” से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान सामाजिक सुधार एवं उच्च शिक्षा संस्थान धर्मार्थ न्यास (पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त संस्था) द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवान ने दीप्ति सहगल को सम्मानित किया। दीप्ति सहगल को यह सम्मान महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। इसके साथ ही उनके अनुकरणीय समर्पण, शैक्षणिक उत्कृष्टता और व्यावसायिक प्रतिबद्धता को भी सराहा गया।
पांवटा साहिब निवासी दीप्ति सहगल, अनीता सैनी (सेवानिवृत्त सुप्रीडेंट) और राम गोपाल की बेटी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गुरु नानक मिशन स्कूल से पूरी की। वर्तमान में वे मोहाली-चंडीगढ़ स्थित Aspire कंपनी में कार्यरत हैं और अपने क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। दीप्ति की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे पांवटा साहिब क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
