हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

पत्रकार दलवीर सखोवालियां की माता सुरजीत कौर के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके आकस्मिक निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। बड़े ही दुखद भाव के साथ सूचित किया गया है कि सुरजीत कौर अचानक इस संसार को अलविदा कहकर शाश्वत यात्रा पर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्री अखंड पाठ साहिब का भोग 09 मई 2026 को गुरुद्वारा नाम सिमरन केंद्र, सुखमनी कॉलोनी, जालंधर रोड, बटाला में आयोजित किया जाएगा।

पाठ का भोग परिवार के गृह निवास के समीप गुरुद्वारा साहिब में पड़ेगा। इसके उपरांत श्रद्धांजलि एवं अंतिम अरदास का कार्यक्रम भी गुरुद्वारा नाम सिमरन केंद्र में ही आयोजित होगा, जिसमें परिवारजन, रिश्तेदार एवं श्रद्धालु दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। हिमवंती परिवार ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा इस दुख की घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।