हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
“द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल, पांवटा साहिब ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए CBSE द्वारा घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में 100% सफलता हासिल की है। इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल उत्कृष्ट परिणाम दिए, बल्कि संस्थान का नाम भी रोशन किया। कुल 10 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया। इनमें वत्सल शर्मा (94.4%), आयुष्मान गाबा (94%), दक्ष ठाकुर (92%), हर्षवर्धन (90.2%), ओम प्रकाश यादव (90%), प्रियांशु धीमान (89.6%), सोनाक्षी बरेजा (89.2%), अनय यादव (88.4%), यश (87.2%) एवं सचिन यादव (85.8%) प्रमुख रहे। विद्यालय के डायरेक्टर ललित शर्मा ने इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता किसी एक दिन का परिणाम नहीं, बल्कि पूरे वर्ष की योजनाबद्ध तैयारी, विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। TROWS परिवार का प्रत्येक सदस्य इस उपलब्धि के लिए बधाई का पात्र है। वहीं डायरेक्टर एकेडमिक्स अंजू अरोड़ा ने विद्यालय की शैक्षणिक रणनीति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारा उद्देश्य केवल रटने पर नहीं, बल्कि गहरी समझ विकसित करने पर केंद्रित है। NCERT आधारित कॉन्सेप्ट बिल्डिंग, नियमित टेस्ट, परफॉरमेंस एनालिसिस, डाउट सॉल्विंग, पेरेंट-टीचर मीटिंग्स और मोटिवेशनल सेशन्स के माध्यम से विद्यार्थियों को हर स्तर पर तैयार किया गया। यह परिणाम हमारे विज़न ‘Learning with Purpose’ का प्रमाण है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता सैनी ने भी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा, कि कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के जीवन की पहली बड़ी परीक्षा होती है। हमारे विद्यार्थियों ने अनुशासन, समय-प्रबंधन और आत्म-अध्ययन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि के लिए समस्त शिक्षक गण, गैर-शैक्षणिक स्टाफ, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का संकल्प दोहराया।
