हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब(रवीना)

आगामी फिल्म “द लव ट्रस्ट” मूवी की अभिनेत्री हरलीन कौर  पांवटा साहिब पहुंची। वहां पहुंचकर उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारे में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने फिल्म की सफलता और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इन दिनों फिल्म की शूटिंग Dehradun, और Vikasnagar में हो रही है उसके बाद जल्द ही Paonta Sahib में शुरू होने जा रही है। स्थानीय लोकेशनों पर होने वाली शूटिंग से क्षेत्र के कलाकारों और युवाओं को भी अवसर मिलने की उम्मीद है। फिल्म के प्रोड्यूसर संतोष के. राय हैं, जबकि निर्देशन की कमान विकी खराट संभाल रहे हैं। प्रोडक्शन टीम में दुर्गा सिंह, विजय सिंह, नीरज शर्मा और निशु चौधरी शामिल हैं।

फिल्म के डीओपी देव आशीष सरकर हैं, जबकि स्टिल फोटोग्राफी की जिम्मेदारी आशीष पांडे निभा रहे हैं। फिल्म में मुस्ताख खान, समर्थ जुराल, सुकून अरोड़ा, हरलीन कौर और स्थानीय कलाकार मनीष चौहान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं धनवीर कपूर (बबीता ठाकुर) विशेष डांस सीक्वेंस में दिखाई देंगे, बता दे कि पांवटा साहिब के अक्षय गिल दूसरी बार बड़े पर्दे पर नजर आयेंगे। इस दौरान अभिनेत्री हरलीन कौर को गुरुद्वारा प्रबन्धक द्वारा शॉल व समृद्धि दे कर सम्मानित किया गया। जिसमे हरप्रीत रतन,गुरुद्वारे के मैनेजर गुरमीत सिंह, आदि मोजूद रहे। फिल्म “द लव ट्रस्ट” की कहानी सामाजिक संदेश और भावनात्मक पहलुओं पर आधारित है। स्थानीय लोगों में शूटिंग को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।