हिमवंती मीडिया/पावटा साहिब

ग्राम पंचायत बहराल में जिला परिषद चुनाव को लेकर प्रचार अभियान को गति दी गई। इस दौरान उम्मीदवार ने पंचायत के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और आगामी योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव साझा किए और चुनाव को लेकर पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उम्मीदवार ने कहा कि उन्हें पंचायत के लोगों का अपार स्नेह और समर्थन मिल रहा है, जिससे उनकी जीत और भी मजबूत होती नजर आ रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से क्षेत्र में विकास की नई दिशा तय की जाएगी। प्रचार अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला, जो आगामी चुनाव में सकारात्मक परिणाम का संकेत दे रहा है।