एटीएफआई हिमाचल इकाई ने राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को शहीदी दिवस पर किया याद

हिमवंती मीडिया/शिमला
एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के दिशा-निर्देशों पर शिमला में भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के शहीदी दिवस को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने मांग उठाई कि संसद में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा के साथ उनके साथी राजगुरु और सुखदेव की भी प्रतिमा स्थापित की जाए। राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि 2002 में फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य की मांग पर संसद में भगत सिंह की प्रतिमा लगाई गई थी, लेकिन यह अधूरी थी। अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस सरकार की इस भूल को सुधारें और शहीद त्रयी की पूर्ण प्रतिमाएं संसद में स्थापित करें।

उन्होंने कहा कि युवाओं को देश की एकता और अखंडता के लिए आगे आना चाहिए और देश को तोड़ने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत से प्रेरणा लेकर एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया खालिस्तान और पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ अपने संघर्ष को और तेज करेगा। इस अवसर पर फ्रंट के सदस्यों ने शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष शपथ ली कि वे हमेशा भारत माता की रक्षा के लिए समर्पित रहेंगे और आतंकवाद एवं देशविरोधी ताकतों के खिलाफ अंत तक संघर्ष करेंगे। राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि हर घर से एक व्यक्ति को आगे आकर आतंकवाद और देशविरोधी गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठानी होगी। उन्होंने प्रण लिया कि एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया किसी भी कीमत पर खालिस्तानियों और भिंडरावाला के तथाकथित समर्थकों को सिर नहीं उठाने देगा, चाहे इसके लिए कोई भी बलिदान देना पड़े। इस अवसर पर फ्रंट के कई वरिष्ठ सदस्य एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संदीप सूद तरुण राणा पियूष नेगी, तरुण पूरी,विक्रम वर्मा,सुमित,अरुण नीरज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close