इस बार राज्य स्तरीय वन महोत्सव 14 अगस्त को घुमारवीं के निहारी में आयोजित किया जाएगा, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। इस बात की जानकारी वन बल प्रमुख एवं जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक डा. संजय सूद ने दी। वन महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू स्कूली बच्चों के साथ-साथ वन संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को पौधे भी वितरित करेंगे। डा. संजय सूद ने वन महोत्सव का सफल आयोजन के लिए वन वृत्त बिलासपुर और वन मंडल बिलासपुर को सख्त निर्देश दिए। गौरतलब है कि डा. संजय सूद ने हाल ही में प्रदेश के सभी वन मंडलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक कर पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
डा. संजय सूद ने कहा कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने राज्य में 7 से 8 हजार हेक्टेयर भूमि पर 50 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है, राज्य के विभिन्न जिलों की भौगोलिक परिस्थितियों एवं संतुलित जलवायु के मुताबिक चिनार और अन्य प्रजातियों के पौधे रोपे जा रहे हैं।

GIPHY App Key not set. Please check settings