उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चामुंडा मंदिर में की पूजा-अर्चना

धर्मशाला, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर शीश नवाया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
पंडित व्यास शर्मा ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने मंदिर प्रशासन से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपरा प्रदेश की विशिष्ट पहचान है। शक्तिपीठों और देवस्थलों में देश-प्रदेश से श्रद्धालु आस्था के साथ पहुंचते हैं तथा इन धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close