मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
मुख्यमंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि वह 1 अगस्त को दोपहर 2 बजे चंबा पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।
मुख्यमंत्री 2 अगस्त को प्रातः 10:50 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर बाद 4:25 बजे मिंजर मेले के समापन अवसर पर आयोजित होने वाली शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए अखंड चंडी महल जाएंगे। यहां से वह शोभा यात्रा के साथ मिंजर विसर्जन के लिए लोअर जुलाहखड़ी में रावी नदी के समीप मंजरी गार्डन जाएंगे । यहां मिंजर विसर्जन की रस्म पूरी करने के पश्चात वह परिधि गृह वापस लौटेंगे ।
मुख्यमंत्री यहां लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे।
मुख्यमंत्री रात्रि 9:30 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे !
GIPHY App Key not set. Please check settings