सिरमौर पुलिस की PO सेल को सफलता, उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

सिरमौर पुलिस की PO सेल को सफलता, उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
नाहन, 20 जुलाई। जिला सिरमौर पुलिस की पीओ (PO) सेल टीम ने पुलिस थाना राजगढ़ के वर्ष 2019 के एक मामले में वांछित उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, अभियोग संख्या 38/2019, धारा 279 और 337 भारतीय दंड संहिता के तहत वांछित उद्घोषित अपराधी कुशाल ठाकुर निवासी गांव कुंथल, डाकघर नेरीपुल, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर को जिला शिमला के छेला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ थाना राजगढ़ में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार उद्घोषित अपराधी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close