काला आंब में सड़क हादसा, नदी में गिरने से युवक की मौत
काला आंब, 20 जुलाई। पुलिस थाना काला आंब के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सुरेश कुमार पुत्र खुशी राम निवासी बर्मा पापड़ी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई की शाम बर्मा पापड़ी पुल के समीप मोटरसाइकिल से जुड़ी जुगाड़ तीन पहिया रेहड़ी पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में चालक राम लाल पुत्र प्रीतम सिंह निवासी बर्मा पापड़ी करीब 25 फुट नीचे नदी में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने घायल को 108 एम्बुलेंस की सहायता से डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
GIPHY App Key not set. Please check settings