बैचवाइज आधार पर स्टाफ नर्स (जॉब ट्रेनी) के भरे जाएंगे 71 पद, 24 जुलाई तक पंजीकरण/ नवीनीकरण अनिवार्य .

 

बैचवाइज आधार पर स्टाफ नर्स (जॉब ट्रेनी) के भरे जाएंगे 71 पद, 24 जुलाई तक पंजीकरण/ नवीनीकरण अनिवार्य

मंडी, 10 जुलाई। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्टाफ नर्स (जॉब ट्रेनी) के 71 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाने हैं। इस संबंध में जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों के नाम विभाग को प्रायोजित किए जाएंगे।

 

उन्होंने विभिन्न बैच के सभी पात्र अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि यदि उनका रोजगार कार्यालय में पंजीकरण किसी कारणवश व्यपगत/समाप्त हो गया है अथवा उन्होंने अभी तक अपना रोजगार पंजीकरण नहीं करवाया है, तो वे 24 जुलाई, 2026 तक अपना पंजीकरण/ नवीनीकरण अनिवार्य रूप से करवा लें, ताकि उनका नाम समय पर विभाग को प्रायोजित किया जा सके।

 

उन्होंने बताया कि प्रायोजन के लिए विभिन्न श्रेणियों के अंतिम बैच निर्धारित कर लिए गए हैं। ओबीसी श्रेणी में 13 पदों के लिए दिसंबर, 2012 बैच, ओबीसी बीपीएल श्रेणी में 3 पदों के लिए दिसंबर, 2013 बैच, अनुसूचित जाति श्रेणी में 13 पदों के लिए दिसंबर, 2013 बैच, अनुसूचित जाति बीपीएल श्रेणी में 3 पदों के लिए दिसंबर, 2014 बैच, अनुसूचित जाति डब्लूएफएफ श्रेणी में एक पद के लिए दिसंबर, 2017 बैच, अनुसूचित जनजाति श्रेणी में दो पदों के लिए दिसंबर, 2013 बैच, अनारक्षित श्रेणी में 28 पदों के लिए दिसंबर, 2010 बैच, अनारक्षित ईडब्लूएस श्रेणी में 7 पदों के लिए जून, 2011 बैच तथा अनारक्षित डब्लूएफएफ श्रेणी में एक पद के लिए दिसंबर, 2012 अंतिम बैच निर्धारित किया गया है।

 

उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपने रोजगार पंजीकरण की स्थिति अवश्य जांच लें तथा अपने निकटतम जिला रोजगार कार्यालय/उप रोजगार कार्यालय में जाकर यह सुनिश्चित कर लें कि उनका पंजीकरण सक्रिय है अथवा नहीं। यदि उनका पंजीकरण व्यपगत/समाप्त हो गया है, तो वे निर्धारित तिथि से पूर्व अपने निकटतम रोजगार कार्यालय में अथवा ईईएमआईएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण/नवीनीकरण कर सकते हैं।

 

उन्होंने यह भी बताया कि निर्धारित तिथि तक जिन अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीकरण वैध नहीं होगा अथवा जिन्होंने पंजीकरण/नवीनीकरण नहीं करवाया होगा, उनके नाम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को प्रायोजित नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी के दूरभाष 01905-235508 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close