बद्दी पुलिस द्वारा 110 किलो कॉपर वायर चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
बीबीएन 9 जुलाई कविता शांति गौतम
बद्दी पुलिस द्वारा लाखों रुपये मूल्य के कॉपर वायर चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला थाना मानपुरा क्षेत्र स्थित विनसम टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, कौंडी में हुई चोरी से संबंधित है।
शिकायत के अनुसार जून माह में अज्ञात व्यक्तियों ने कंपनी की फेंसिंग काटकर स्टोर रूम से लगभग 110 किलोग्राम कॉपर वायर चोरी कर लिए। इस संबंध में थाना मानपुरा में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मानपुरा पुलिस एवं सीसीटीवी टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य सुरागों का गहन विश्लेषण किया। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों दयाराम साहनी पुत्र रामाशीष साहनी, चंदन कुमार पुत्र बाघी मुखिया तथा पवन कुमार पुत्र रामाशीष, निवासी बिहार को गिरफ्तार किया है।
एस पी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस द्वारा चोरी किए गए सामान की बरामदगी, वारदात में प्रयुक्त साधनों तथा इस गिरोह की अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी जांच जारी है।
GIPHY App Key not set. Please check settings