हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

जिला परिषद पातलियो-09 वार्ड के चुनाव को लेकर उम्मीदवार चरणजीत सिंह चौधरी द्वारा टोकियो, बेहड़ेवाला और सैनवाला में जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जहां लोगों का अच्छा समर्थन देखने को मिला। इस दौरान उम्मीदवार ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अपने पक्ष में समर्थन मांगा।

प्रचार अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा और मंथन किया गया। बैठक में चुनाव को लेकर योजनाओं को अंतिम रूप देने पर जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई जा सके। इस मौके पर ग्रामीणों ने भी अपना स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन व्यक्त किया। क्षेत्र में मिल रहे सकारात्मक जनसमर्थन से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और सभी ने मिलकर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का विश्वास