हिमवंती मीडिया/राजगढ़

पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ के यूथ एंड इको क्लब, के सौजन्य से विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में धीरज प्लस टू व महक प्लस वन ने प्रथम स्थान ,कृतिका ठाकुर व अदिति भारद्वाज ने द्वितीय स्थान, गुंजन व काव्यांजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर श्रेणी में संजीवनी 8वी क्लास ने प्रथम स्थान, सृष्टि आठवीं कक्षा ने द्वितीय स्थान, तथा तृषा कक्षा आठवीं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम की अध्यक्षा करते हुए प्रधानाचार्य प्रेमचंद चौहान ने बच्चों को बताया गया कि यह दिवस हमारी पृथ्वी के प्रति हमारी जिम्मेदारियां को याद करवाने के लिए मनाया जाता है। पृथ्वी ग्रह नहीं बल्कि हमारा घर है इसलिए इसकी रक्षा करना हमारा दायित्व है। प्रेमचंद चौहान ने बताया कि ,वर्ष 22 अप्रैल 1970 को पहली बार लाखों लोगों ने पर्यावरण की रक्षा के लिए आवाज उठाई और 1990 के बाद यह दिवस वैश्विक स्तर पर हर वर्ष मनाया जाने लगा। इस वर्ष पृथ्वी दिवस का थीम हमारी शक्ति ,हमारा ग्रह है। यह थीम हमें संदेश देता है कि पृथ्वी को बचाने के लिए हम सभी को छोटे-छोटे प्रयास करने चाहिए जो मिलकर एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

इको क्लब प्रभारी प्रवीण शर्मा बताया कि वर्तमान में पृथ्वी पर कई गंभीर समस्याएं पैदा हो गई हैं जैसे जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन होने से पृथ्वी का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जिसके कारण ग्लेशियर पिघल रहे हैं प्राकृतिक आपदाएं व अनियमित वर्षा बहुत अधिक बढ़ चुकी हैं। अगर हम लोग समय रहते पृथ्वी को बचाने आगे नहीं आए, तो पृथ्वी पर रहना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए पृथ्वी को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक वन लगाने चाहिए, तथा पेड़ों को काटने से बचना चाहिए ,प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना चाहिए तथा पानी और बिजली की बचत करनी चाहिए।