हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
किड्स पैराडाइज स्कूल में अर्थ डे पूरे उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया, जिसमें स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पृथ्वी के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर बच्चों ने अर्थ डे थीम पर आकर्षक पेंटिंग बनाई। शिक्षकों ने बच्चों को सरल भाषा में बताया कि पृथ्वी हमारी माता है और इसे साफ-सुथरा रखना, पेड़ लगाना और पानी बचाना है। कार्यक्रम में सभी ने अलग-अलग किरदार निभाकर ‘सेव अर्थ’ का संदेश दिया।
कोई बच्चा पक्षी बना, तो कोई बुजुर्ग। किसी ने लकड़हारे का किरदार निभाया तो किसी ने पेड़ बनकर वनों के महत्व को समझाया। बच्चों के शानदार अभिनय की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने बच्चों को पृथ्वी को बचाने के आसान उपाय जैसे पौधारोपण, प्लास्टिक का कम इस्तेमाल और बिजली-पानी की बचत के बारे में बताया, जिसे सभी बच्चों ने ध्यानपूर्वक सुना और पालन करने का वादा किया।
