हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई, साथ ही आगामी पंचायती राज चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और जनता के बीच अपनी पकड़ को और सुदृढ़ करें।

बैठक के उपरांत उपमंडलाधिकारी (SDM) पांवटा साहिब, आईएएस द्विज गोयल के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए एंट्री टोल टैक्स, पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाए गए सेस और धारा-118 जैसे अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही इन फैसलों के कारण आमजन पर पड़ रहे आर्थिक बोझ और प्रभाव को भी उजागर किया गया। इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।