हिमवंती मीडिया/दिल्ली
ग्रेटर नोएडा निवासी राष्ट्रीय प्रेस परिषद के उपाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल की माता सुधा अग्रवाल का 15 फरवरी 2026 को निधन हो गया है। वह लगभग 92 वर्ष की थी तथा पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। इनके पति का कई वर्ष पहले ही देहान्त हो चुका है तथा यह अपने पीछे दो पुत्र अनिल अग्रवाल, संजय अग्रवाल तथा तीन पुत्रियां, दो पोते, दो पोत्रियां, पड़पौत्र, पड़पौत्रियां सहित नाती रिश्तेदारों का भरा पूरा परिवार छोड़कर गई हैं।
गौरतलब है कि सुधा अग्रवाल बेहद मिलनसार, हंसमुख एवं धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी और हर आने-जाने वाले का वह पूरा आदर सत्कार करती थी। सुधा अग्रवाल के हिमवंती परिवार से पारिवारिक सम्बन्ध थे तथा हिमवंती परिवार उनके जाने से काफी आहत है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वह दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ओम शांति।
