हिमवंती मीडिया/चंडीगढ़
बी स्टार कंपनी द्वारा सेक्टर-38, चंडीगढ़ स्थित रानी लक्ष्मीबाई ऑडिटोरियम में एक भव्य डांस कंपटीशन आयोजित किया गया जिसमें काउंसलिंग एडवाइजर निशा चौहान ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाग लिया। निशा चौहान ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता में 3 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के प्रतिभागी शामिल हुए। और विजेताओं को ₹1,10,000 तक के केश रुपये के रूप में पुरस्कार प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में सर्व सहायता संगठन के माध्यम से कपिल शर्मा व पत्रकार यूनियन से शांति गौतम को स्पेशल गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम में ऑर्गनाइजर शैल, दीपा परखी, माला मंच संचालन ,मंजू शाइन ज्वैलर मोहाली 82 एयरपोर्ट विभूति मॉडल एक्ट्रेस रोड,दिनेश राजपूत, स्टोर इंचार्ज, शीला माता, गुरप्रीत कौर, भूमिका, कुनाल , इशांत चौहान ने भाग लिया।सब जूनियर कैटेगरी में यशिका, रुद्र शर्मा, निर्भी, दिव्यांशी, समंथा, वैष्णवी, महक , अंगदी रोजी सैनी मीडिया यमुना संदेश,गुरदेव कौर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट कार्यक्रम में मौजूद रहे।
