हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

किड्स पैराडाइज स्कूल में दिवाली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दिन सभी बच्चे पारंपरिक परिधान पहनकर स्कूल पहुंचे। बच्चों ने पेपर क्राफ्ट द्वारा दिए बनाए और स्कूल को सजाया। बच्चों ने रंगोली बनाने में भी मदद की और भिन्न-भिन्न गानों पर नृत्य किया।

बच्चों को दिवाली की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई।स्कूल की प्रधानाचार्य ने पूजा-अर्चना की और मां लक्ष्मी की आरती की। अंत में सभी बच्चों को लड्डू, और जूस वितरित किया गया। सभी ने “हैप्पी दिवाली” कहकर और प्रेम से रहने का संदेश देकर कार्यक्रम का समापन किया।