हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास के विद्यार्थियों ने अंडर-19 माइनॉर गेम्स जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छह खिलाड़ियों ने भाग लिया और ट्रेडिशनल योग में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। अंशिका ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगी। आर्टिस्टिक सिंगल, पेयर रिदमिक कृतिका प्रीतिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की टीम ने जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। एसडीएम ने समापन समारोह के दौरान विद्यालय की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रिंसिपल रघुवीर तोमर और स्टाफ ने योगा टीम और उनके पेरेंट्स को बधाई दी। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मानसिंह सुमन और अन्य सदस्यों ने विद्यार्थियों को विशेष बधाई और स्टेट कंपटीशन के लिए आशीर्वाद दिया। पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी है।