हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
गुरु गोविद सिंह सीनियर सकेंडरी स्कूल भगानी साहिब के खिलाड़ी समर ने वॉलीबॉल अंडर 19 टूर्नामेंट में प्रदेश स्तर पर खेलने के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। समर ने बोगधार में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद उनका चयन राज्यस्तरीय टूर्नामेंट के लिए हुआ। नवयुवक मंडल “एकता की जंग” भगानी ने स्कूल प्रबंधन और शारीरिक शिक्षक राजेश पुंडीर की जमकर सराहना की। मंडल के संयोजक मोहब्बत अली और सचिव रफीक अहमद ने कहा कि राजेश पुंडीर जैसे शारीरिक शिक्षक हर स्कूल में होने चाहिए जो बच्चों के साथ कड़ी मेहनत करते हैं।

राजेश पुंडीर की मेहनत का नतीजा है कि समर जैसे खिलाड़ी ने प्रदेश स्तर पर अपनी जगह बनाई। स्कूल के दो खिलाड़ियों समर और तासीम अली ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें समर का चयन राज्यस्तरीय टूर्नामेंट के लिए हुआ। गुरु गोविद सिंह सीनियर सकेंडरी स्कूल भगानी साहिब की इस उपलब्धि से स्कूल का नाम रोशन हुआ है। स्कूल प्रबंधन और शारीरिक शिक्षक राजेश पुंडीर की मेहनत और समर्पण का परिणाम है कि स्कूल के खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं।
