हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

बद्री नगर राम नाट्य क्लब द्वारा आयोजित रामलीला में  बाली वध का दृश्य दिखाया गया। इस दौरान श्री रामचंद्र जी ने बाली का वध किया, जिसके बाद हनुमान जी ने अशोक वाटिका में माता सीता की खोज की और उनसे मुलाकात कर भगवान राम का संदेश दिया। राम भक्तों ने इस दृश्य की बहुत सराहना की और भगवान राम की लीला का आनंद लिया।

राम नाट्य क्लब बद्रीनगर में सभी दर्शकों के लिए प्रतिदिन प्रसाद वितरित किया जाता है। प्रतियोगिता के माध्यम से ईनाम स्वरूप भगवान राम लल्ला की तस्वीर भेंट स्वरूप दी जाती है। रामचंद्र मुकेश शर्मा लक्ष्मण अश्वनी कुमार सीता माता: भव्य हनुमान जी: शुभम रावण: रोहित शर्मा सुग्रीव: करण बाली: विशाल मंत्री: अमित कुमार रामलीला का आयोजन बद्री नगर में किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी भूमिका निभा रहे हैं। क्लब के महासचिव संदीप शर्मा जी और कार्यकारणी प्रधान हरीश चौधरी जी ने बताया कि रामलीला का आयोजन नवरात्रि से किया जा रहा है।