हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में मेगा पीटी एम का आयोजन किया गया। इस पीटी एम का मुख्य उद्देश्य स्विफ्ट चैट एप के तहत अभ्यास हिमाचल डाउनलोड करवाना, अपार आईडी के बारे में बताना तथा शिक्षा संवाद करना था। सर्वप्रथम मंच से गीतांजलि द्वारा अभिभावकों का स्वागत किया गया। निर्मल सिंह ने अभिभावकों को स्विफ्ट चैट एप तथा अभ्यास हिमाचल के बारे में बताया कि यह सरकार द्वारा विद्यार्थियों के विकास में एक बहुत ही अच्छा कदम है। निर्मला भार्गव ने शिक्षा संवाद का आयोजन करवाया। साथ ही उप प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा द्वारा अभिभावकों को अपार आईडी से अवगत कराया गया। सभा के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रेमपाल ठाकुर ने अभिभावकों को बताया कि किस प्रकार अपार आईडी, स्विफ्ट चैट एप बच्चों के विकास के लिए बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पेरेंट्स टीचर मीटिंग का उद्देश्य अभिभावकों से रूबरू होना तथा उनकी समस्याओं को सुनना तथा उनका निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि बच्चा स्कूल की हर गतिविधि में भाग ले। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष श्विनीता कपूर ,नरेश शर्मा ,सुमति शर्मा ,विनीता कुमारी, श्जितेंद्र कौर सहित विद्यालय के सभी अध्यापक मौजूद थे ।इस मेगा पेटीएम में लगभग 200 अभिभावकों ने भाग लिया।