हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
आरटीआई एक्टिविस्ट फेडरेशन पांवटा साहिब की मासिक बैठक आरटीआई एक्टिविस्ट फेडरेशन के कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता आरटीआई एक्टिविस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष चतर सिंह ने की। बैठक में निम्न विषयों पर चर्चा की गई जिसमें पिछले कार्यवाही को भी सभी के समक्ष रखा।
बैठक में बताया गया कि नगर पालिका द्वारा आरटीआई का उत्तर दे दिया गया है जो की संतोषजनक नहीं पाया गया। एडीएम पांवटा साहिब से अपील की है कि 30 दिन के भीतर हाउस टैक्स का कार्य अवश्य हो। नेशनल हाईवे से आरटीआई द्वारा जानकारी ली जाएगी और डिवाइडर पर पौधे लगाए जाने के बारे में भी बताया गया। बैठक में अध्यक्ष चतर सिंह, विनय कुमार, ए के गुप्ता, सरिता गर्ग, मिलाराम,आदि उपस्थित रहे।
