हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब(प्रीति चौहान)

मंगलवार को पोंटिका एयरटेक कंपनी परिसर में कंपनी के सौजन्य से रोटरी क्लब और इनरव्हील के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कैम्प में 200 out यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया। इस मोके पर और खास बनाने के लिए क्लब ने पोधारोपण भी किया। ज्ञात हो कि रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब समय समय पर जागरूकता शिविर और मुफ्त चेकअप कैम्प का आयोजन करते है। जिससे कई लोगों को लाभ मिलता है। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की प्रधान रितु गुप्ता और महासचिव चारुल गोयल ने बताया कि क्लब वर्ष में कई बार इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता है। महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए भी वे समय समय पर जागरूक करते है। वहीं, रोटरी क्लब के प्रधान अंशुल गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि पोंटिका के सौजन्य से इस कैम्प को आयोजित किया जा रहा है। जिसमे अधिकतर डोनर कंपनी के कर्मचारी है। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि इस वर्ष उन्हें प्रधान का दायित्व दिया गया है। और उन्हें समाज के हर वर्ग के कुछ बेहतर करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों, महिलाओं और असहाय लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। इस मोके पर प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी अरुण गोयल ने भी बताया कि रक्तदान ज़रूर करना चाहिए। उन्होंने रोटरी और इनरव्हील क्लब को बधाई दी। साथ ही रोटरी के वरिष्ठ सदस्य अरुण शर्मा ने भी कहा कि इस वर्ष अंशुल गोयल को प्रधान की कमान सौंपी गई है उन्हें उम्मीद है कि अंशुल गोयल के नेतृत्व में क्लब सामाजिक क्षेत्र में शानदार कार्य करेगा। इस दौरान तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा, रोटरी के प्रधान अंशुल गोयल, इनरव्हील की प्रधान रितु गुप्ता सहित अरुण गोयल, अशोक गोयल, अल्का गोयल, वंशा गोयल, अरुण शर्मा , एनपीएस सहोता, एनपीएस नारंग, महेश खुराना, सुमेश वर्मा, किशोर आनंद, शांति स्वरूप गुप्ता, सुनीता शर्मा, चारुल गोयल, राखी ढांग, शिवानी वर्मा, सुप्रिया खुराना कई लोग मौजूद रहे।