हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोर्खु वाला में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस शिक्षा संवाद की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ठाकुर ने की। शिक्षा संवाद के दौरान यह प्रयास किया गया कि शिक्षक अभिभावक और छात्र सभी अपनी समस्याएं एक दूसरे के सामने रखें और उनका समाधान किया जाए। इस कार्यक्रम के दौरान एसएमसी प्रधान दिग्विजय ठाकुर ने छात्रों को निशाना निवारण और सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में अवगत करवाया एमसी सचिव प्रवक्ता धनवीर चौहान ने अपने अभिभाषण के अंतर्गत छात्रों को अपनी अधिकतम उपस्थिति दर्ज करवाने के बारे में अवगत करवाया। स्कूल के प्रधानाचार्य देवानंद तोमर ने भी छात्रों को शिक्षा के महत्व और शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में बताया।

वहीं खंड स्तरीय नशा निवारण नोडल ऑफिसर ब्रिज वाला प्रवक्ता अर्थशास्त्र में छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत करवाया और उन्हें बताया कि जान है तो जहान है इसलिए हमें सड़क सुरक्षा के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए। प्रवक्ता केमिस्ट्री भावना ने छात्रों को स्कूल में चल रही विभिन्न प्रकार की स्कॉलरशिप के बारे में अवगत करवाया एवं प्रवक्ता संजीव कुमार पॉलिटिकल साइंस ने छात्रों और अभिभावकों को मतदान के बारे में जागरूक किया। इस शिक्षा संवाद के दौरान एमडीएम इंचार्ज कला देवी सीआरसी कविता गर्ग एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक मौजूद रहे। सभी अभिभावकों ने अपनी समस्याएं स्कूल प्रबंधन समिति और अध्यापकों के सामने रखी उसके बाद उन समस्याओं को सुलझाने के उपाय भी निकले। इस प्रकार यह शिक्षा संवाद पूर्ण रूप से सफल रहा। शिक्षा संवाद में सभी एसएमसी सदस्य प्रधानाचार्य अभिभावक एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र मौजूद रहे।