हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

पीएम श्री छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में एंटी सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी द्वारा एक सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें लीगल सेल एडवाइजर संजीव कुमार को रिसोर्स पर्सन के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने बच्चों को पोक्सो एक्ट ,चाइल्ड मैरिज एक्ट तथा सेक्सुअल हरासमेंट से संबंधित अन्य विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि वह फोन पर अपने अध्यापकों से तथा किसी भी विद्यार्थी से जो की सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी का सदस्य है अपनी समस्या को शेयर कर सकते हैं ताकि सही समय पर उसका निवारण किया जा सके।

विद्यालय के अध्यापकों ने भी इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रेमपाल ठाकुर ने विद्यार्थियों को गुड टच और बेड टच के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर विद्यार्थी को सजग रहना चाहिए और उनके साथ कुछ भी गलत व्यवहार हो उसकी जानकारी अपने विद्यालय में तथा अपने घर में जरूर दें। इस अवसर पर कमेटी की नोडल ऑफिसर नीलम राणा , मीनाक्षी शर्मा ,सुमति शर्मा ,गीतांजलि ,जसकीरत,मनमोहन सिंह ,गौरव भार्गव सुनीता तोमर तथा विद्यालय के लगभग 150 विद्यार्थी व सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।