हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब(प्रीति)

मंगलवार को पांवटा साहिब चैम्बर ऑफ कॉमर्स में रोटरी सखी की इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रवि प्रकाश शामिल हुए। साथ ही असिस्टेंट गवर्नर राकेश रहल भी मौजूद रहे। बता दें कि हर वर्ष रोटरी सखी नई टीम का गठन करती है। जोकि सामाजिक कार्यों में अग्रणी है। पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। वहीं, अंजलि सिंगला को वर्ष 2025 -26 के लिए रोटरी पांवटा सखी क्लब की अध्यक्षा नियुक्त किया गया। उनकी टीम में कृष्णा खन्ना को क्लब सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। डॉ. नीना सबलोक को क्लब की उपाध्यक्ष तथा सपना खुराना को कोषाध्यक्ष चुना गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा गणेश वंदना के साथ द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद पूर्व अध्यक्षा डॉ. हरलीन कौर ने भी अपना अनुभव साझा किया और कहा कि रोटरी से जुड़ना एक सौभाग्य है और उन्हें टीम को लीड करने का अवसर मिला उन्होंने प्रयास किया कि सामाजिक कार्यों में कुछ बेहतर और कुछ अलग किया जाए।इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष अंजलि सिंगला ने कहा कि समाज सेवा भावना उनके मन में बचपन से ही थी।

ओर जैसे ही उन्हें रोटरी क्लब की जानकारी मिली तो वे इससे जुड़े ताकि ओर अधिक सेवा ओर मदद की जाए। अंजली सिंगला ने कहा कि उनका प्रयास है कि स्कूली विद्यार्थियों, महिलाओं ,असहाय और गरीब लोगों ,युवाओं ओर सीनियर सिटीजंस के लिए कुछ अलग किया जाए। उन्होंने कहा कि रोटरी में मिल जुल कर कार्य करने से सब कुछ संभव हो सकता है। इस दौरान चेयरपर्सन इंस्टालेशन सोनिया भाटिया, मास्टर और सेरेमनी पायल धीमान, मनीष जैन, शालिनी प्रकाश, एनपीएस सहोता, सतीश गोयल,महेश खुराना , अनिल सैनी, अंशुल गोयल,शांति स्वरूप गुप्ता, मनमीत सिंह, चारुल गोयल,गगन चौधरी, अरुण शर्मा, सुनीता शर्मा, जीवन प्रकाश जोशी, अजय शर्मा, नीतिका चौधरी आदि मौजूद रहे।