हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
किड्स पैराडाइज स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी बच्चे ग्रीन रंग के कपड़े पहन कर स्कूल परिसर में पहुंचे। सभी बच्चों से अलग अलग तरह के हरे पत्ते मंगवाए और हरी सब्जी व मिठाइयां भी मंगवाई गई। स्कूल की डायरेक्टर चारुल गोयल ने बच्चों को पर्यावरण दिवस की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 5 जून 1973 को पहला पर्यावरण दिवस मनाया गया था और ठीक उसी तरह हर वर्ष 5 जून को ही पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
यह भी कहा गया कि हमें अपने आसपास में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए क्योंकि पेड़ों से हमें फल फ्रूट व हवा मिलती है। उन्होंने बताया कि हमें कभी भी पेड़ पौधे नहीं काटने चाहिए। बच्चों ने स्लोगन गाय जैसे आओ मिलकर पेड़ लगाए अपना भविष्य उज्ज्वल बनाए साथ ही बच्चों ने नृत्य भी किया। स्कूल के ग्राउंड में गमलों में बच्चों ने पौधारोपण किया और पौधों को पानी भी डाला। पेड़ पौधों की क्या महत्वता होती है बच्चों को इस बारे में भी जानकारी दी। अंत में सभी बच्चों को फल फ्रूट वितरित किए।