हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत “GST बचत उत्सव” का आयोजन 28 सितंबर 2025 को श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के मंडल नौहराधार में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शिरकत करेंगे। उनके साथ पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी, शिलाई से पूर्व विधायक बलदेव तौमर, भाजपा जिला के अध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल, नारायण सिंह मौजूद होंगे।

यह कार्यक्रम 28 सितंबर 2025, सुबह 11:00 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नौहराधार में होगा। इस कार्यक्रम में “सेवा पखवाड़ा NEXT GEN GST 2.0” के तहत नए भारत की नई कर प्रणाली और एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार के बारे में व्यापारी वर्ग और आम जनमानस को विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा घटाए गए GST से होने वाले लाभ को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।