हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में 22 दिसंबर रविवार को दून पहाड़ी महा सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस दून संगठन के सभी पदाधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि यह महा सम्मेलन नगर पालिका मैदान पांवटा साहिब में दून पहाड़ी महासम्मेलन होगा। जिसमें पहाड़ी क्षेत्र की संस्क्रति के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमो की झलक भी देखने को मिलेगी। इस सम्मेलन में शिलाई क्षेत्र के बलदेव तोमर व हर्ष वर्धन चौहान को भी आमंत्रित किया जाएगा दानी सज्जनो को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही वाई प्वांइंट से लेकर नगर पालिका मैदान तक जातर का आयोजन किया जाएगा जिसमे पहाड़ी वाद्य यंत्रों की ध्वनि से वातावरण गुंजायमान होगा।
साथ ही सभी पहाड़ी भाई बहनों को एक साथ संगठित कर अपनी संस्कृति से अवगत करवाने का प्रयास किया जाएगा तथा एक दूसरे के सुख दुख में भागीदारी निभाने के लिए प्रयास किया जाएगा। जो कि संगठन का एकमात्र उद्देश्य है। इस अवसर पर सामूहिक भोज का भी आयोजन किया जायेगा। आयोजन प्रात: दस बजे से आरम्भ होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।संगठन के सभी पदाधिकारियों ने सभी पहाडी भाईयो बहनों से अपील की है कि आयोजन में बढ चढ कर अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।