मुख्यमंत्री ने 46 अग्निशमन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के विभिन्न जिलों की अग्निशमन इकाइयों के लिए 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों में शिमला जिले में 9, कांगड़ा में 8, मण्डी तथा सोलन में 5-5, हमीरपुर, ऊना, चम्बा तथा लाहौल-स्पीति में 3-3, सिरमौर, बिलासपुर व कुल्लू में 2-2 तथा किन्नौर जिले में एक वाहन भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि 37 और नए अग्निशमन वाहनों की खरीद की प्रक्रिया प्रगति पर है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर रही है तथा इसके लिए 65.33 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की जरूरतों के अनुसार अग्निशमन केंद्रों, चौकियों, वाहनों, उपकरणों और मानव संसाधन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंडाघाट के उप-अग्निशमन केंद्र के निर्माण के लिए भी 3 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए नई अग्निशमन चौकियां और केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई अग्निशमन इकाइयों को सुचारू रूप से चलाने के लिए अग्निशमन कर्मियों की विभिन्न श्रेणियों के 754 स्वीकृत पद भरे गए हैं।  ताकि किसी भी आपदा या आग लगने की स्थिति में जन-धन की हानि को कम किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close