हिमवंती मीडिया/शिमला
हिमाचल प्रदेश पुलिस की गौरवशाली इकाई प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा 55वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाएगी। स्थापना दिवस समारोह में पुलिस उप महानिरीक्षक (दक्षिण रेंज) शिमला अंजुम आरा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। उन्होंने कहा कि वाहिनी की स्थापना का उद्देश्य राजधानी शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध करवाना तथा आवश्यकता पड़ने पर जिला पुलिस को सहयोग प्रदान करना था। समय के साथ इस वाहिनी ने न केवल अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया, बल्कि प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
प्रथम सशस्त्र वाहिनी के जवान चुनाव ड्यूटी, वीआईपी सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों तथा विशेष अभियानों में लगातार अपनी सेवाएं देते रहे हैं। प्रदेश में जब भी अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता होती है, तब इस वाहिनी के प्रशिक्षित और अनुशासित जवान अग्रिम पंक्ति में खड़े दिखाई देते हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर वाहिनी के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों और उत्कृष्ट सेवाओं को याद करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
GIPHY App Key not set. Please check settings