संगड़ाह में रेस्टोरेंट में मारपीट, चार लोगों पर केस दर्ज
संगड़ाह, 20 जुलाई। पुलिस थाना संगड़ाह में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला विजय कुमार पुत्र रूप सिंह निवासी गांव घाटों, डाकघर बड़ग, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर की शिकायत पर दर्ज किया गया।
शिकायत के अनुसार, 19 जुलाई को मण्डोली स्थित रिमझिम फैमिली रेस्टोरेंट में अशोक, राजेन्द्र, पवन और रोहित नामक चार व्यक्ति पहुंचे। पकौड़े पैक करने को लेकर हुए विवाद के दौरान अशोक ने रसोईघर में घुसकर विजय कुमार के कान पर थप्पड़ मार दिया। साथियों द्वारा बाहर ले जाने के बावजूद वह दोबारा रसोई में पहुंचा और फिर से मारपीट का प्रयास किया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
GIPHY App Key not set. Please check settings