सावन शुरू होने से पूर्व बीबीएन में संतो का आगमन
स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज व बाबा बाल जी महाराज (ऊना) ने की अमृतवर्षा
बीबीएन, 10 जुलाई शांति गौतम
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला में सावन शुरू होने से पूर्व संतों का आगमन शुरू हो गया है। वीरवार को आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने जहां एक निजी कार्यक्रम में आकर अमृत वर्षा की वहीं ऊना के प्रसिद्ध संत बाबा बाल जी महाराज ने एक निजी होटल शिवालिक में आकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। संतो ने अमृत वर्षा करते हुए उपस्थित भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि इस कलयुग में अध्यात्म के रास्ते पर चलकर धार्मिक विचार अंगीकार कर अपना जीवन सार्थक करें तभी मानव जीवन की उपयोगिता सिद्ध होगी। उन्होंने दोहराया कि धर्म के मार्ग पर चल परोपकार करते रहें। आने वाले सावन में व्रत उद्यापन आदि कर दानवीर बन अपने जन्मों जन्म का पुण्य कमाएं।
GIPHY App Key not set. Please check settings