हिमवंती मीडिया/शिमला
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़गी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर 12वीं कक्षा की छात्रा स्नेहा को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा गया। सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश बसंत वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। साथ ही उन्होंने अपनी ऐच्छिक राशि से 21000 रुपए की राशि स्कूल की विकासात्मक गतिविधियों के लिए दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया।
मन्नत कंवर और रिया ठाकुर के देशभक्ति गीत पर थिरकते पांवों ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर सेवानिवृत इतिहास प्रवक्ता हेमंत कंवर, हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय में अधीक्षक पद पर कार्यरत हेम प्रकाश भारद्वाज, क्षेत्र के जाने पहचाने समाजसेवी पारुल शर्मा, एसएमएस प्रधान संतोष कुमार, बेसरदत शर्मा, गुरु राम, बीडीसी सदस्य मधु, कथावाचक साहिल शर्मा, मुख्य अध्यापिका राजकीय उच्च पाठशाला मांदरी अंजना शर्मा एवं स्कूल के सभी शिक्षक और गैर शिक्षक मौजूद रहे। मंच संचालन हिंदी प्रवक्ता विजय पंत , तिलक रनौत , धर्म प्रकाश वर्मा और विक्रमजीत ने किया।
GIPHY App Key not set. Please check settings