इस महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते पदक

हिमवंती मीडिया/शिमला

अंतर-महाविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में डिग्री कॉलेज चायल-कोटी के खिलाड़ियों ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज पहूंचने पर प्राचार्य और अन्य स्टाफ सदस्यों ने फूलमालाओं के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें इस उपलब्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। प्राचार्य डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने बताया कि हाल ही में शिमला के आरकेएमवी  में अंतर-महाविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप संपन हुई। जिसमें  इस कॉलेज के खिलाड़ियों ने पहली बार अंतर-महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता में पदक जीते हैं।

उन्होने बताया कि इस चैंपियनशिप में उदय कुमार ने रजत पदक तथा भावना और आयुष ने अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीते। उनके प्रदर्शन ने कॉलेज को पहचान दिलाई है और अन्य छात्रों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता के लिए प्रोफेसर हरिंदर ठाकुर द्वारा प्रशिक्षित किया गया था। छात्रों की कड़ी मेहनत और एकाग्रता ने उन्हें इस आयोजन में आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करने में मदद की। डॉ. भारद्वाज ने भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में उनकी सफलता की कामना की और अधिक से अधिक छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close