“हिल व्यू पब्लिक स्कूल, माजरा” में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

हिमवंती मीडिया/माजरा

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर हिल व्यू पब्लिक स्कूल, माजरा” में पर्यावरण संरक्षण हेतु अनेक जागरूकता कार्यक्रमों एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता उत्पन्न करना और उन्हें सतत विकास की ओर प्रेरित करना रहा। सुबह की प्रार्थना सभा में कक्षा छह की छात्रा सिया ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित एक मार्मिक कविता प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात शिक्षिका नीतू सिंह के निर्देशन में एक प्रभावशाली लघु नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक में धरती माता ने वर्तमान समय में हो रहे प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन, जलवायु परिवर्तन, और मिट्टी प्रदूषण की व्यथा को दर्शाया। विद्यार्थियों ने भावुक होकर धरती माता की पीड़ा को समझा और संकल्प लिया कि वे अपने पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। अध्यापिका रीता शर्मा के पर्यवेक्षण में विद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें “पैराडाइस ईको क्लब” के विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी विद्यार्थियों ने रोपे गए पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण की शपथ ली।

इसके अतिरिक्त,अध्यापिकाओं के निर्देशन में विद्यार्थियों ने नारा लेखन और पोस्टर निर्माण गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें उन्होंने प्लास्टिक प्रदूषण और पर्यावरण सुरक्षा के संदेशों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।विद्यालय में पॉलीब्रिक निर्माण अभियान की भी शुरुआत की गई। सभी विद्यार्थियों ने यह संकल्प लिया कि वे घर पर प्रयुक्त प्लास्टिक रैपर्स को खाली बोतलों में भरकर पॉलीब्रिक बनाएंगे, जिनका उपयोग स्कूल परिसर के सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्यों में किया जाएगा। यह प्रयास पर्यावरणीय अपशिष्ट को कम करने में सहायक सिद्ध होगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या आशु शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने बताया कि यह अभियान वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने, उसके समाधान खोजने और सभी को इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। विद्यालय की निर्देशिका पूनम गोयल ने समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्यरत रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close