हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
किट्स पैराडाइज स्कूल में लेमन “दे बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें सभी बच्चों ने भाग लिया। इस दिन सभी बच्चों को पीले रंग के वस्त्र पहनने को कहा और सभी बच्चे पीले रंग के वस्त्र पहनकर स्कूल परिसर में पहुंचे। सभी बच्चों से दो-दो नींबू भी लाने को कहा गया बच्चों ने वो नींबू अपनी अध्यापिकाओं को दिए। इस दौरान स्कूल की अध्यापिका नीतू ने सभी बच्चों को नींबू की क्या महत्वता होती है इस बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नींबू को हम ज्यादा तर गर्मियों में इस्तेमाल करते है जेसे शिकंजी बनाने और खाने के साथ भी किया जाता है। अध्यापिका नीतू ने बताया कि नींबू से हमे विटामिन C मिलता है जोकि विटामिन सी हमारी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है। बच्चों ने शिकंजी बनाई और अपनी अध्यापिकाओं सहित शिकंजी का आनंद लिया। बच्चों को शिकंजी कैसे बनाते है यह भी सिखाया।
GIPHY App Key not set. Please check settings