चाइल्ड हेल्पलाइन सिरमौर से केस वर्कर राजेंद्र सिंह और करन ने रा. व. मा. विद्यालय भंगानी का किया दौरा

हिमवंती मीडिया/भंगानी

चाइल्ड हेल्पलाइन सिरमौर से केस वर्कर राजेंद्र सिंह और करन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंगानी का दौरा किया। जिसका उद्देश्य बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे व बाल संरक्षण के कानूनों के में जागरूक करना था। स्कूल के अध्यापक ने चाइल्ड हेल्पलाइन का स्वागत किया। इस जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के अध्यापक द्वारा की गई। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन से केस वर्कर करन ने बच्चों को हेल्पलाइन के नंबर ओर सेवा के बारे में जानकारी दी।

इसके साथ ही केस वर्कर राजेंद्र सिंह ने  सभी बच्चों और अध्यापकों बच्चों से संबंधित अधिकार और कर्तव्य के साथ साथ बच्चों के संरक्षण से संबंधित कानूनों जैसे जेजे एक्ट 2015, पॉक्सो एक्ट 2012, (अच्छा और बुरा स्पर्श इत्यादि), बाल विवाह कानून, और RTE एक्ट इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। बच्चों को हेल्पलाइन के सही इस्तेमाल के बारे में बताया गया। बच्चों को नशे के दुष्परिणाम के बारे में और इसके सेवन न करने को कहा गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा जी द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन सिरमौर द्वारा इस स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम करने पर धन्यवाद किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में 14 अध्यापकों के साथ साथ 170 लड़कियों ओर 143 लड़कों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close